Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजधानी रांची के बाद धनबाद में भी बर्ड फ्लू की आहट, पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजधानी रांची के बाद धनबाद में भी बर्ड फ्लू की आहट, पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ranchi news, Dhanbad news : राजधानी रांची में बर्ड फ्लू फैलने की वजह से हजारों मुर्गियों को मारना पड़ा। रांची में बर्ड फ्लू की घटना के बाद धनबाद जिला पशुपालन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। बर्ड फ्लू पर निगरानी करने के लिए जिलास्तर पर सात सदस्यीय रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।यह टीम बड़े पॉल्ट्री फॉर्म पर नजर रखेगी। कहीं भी मुर्गियों के मरने की सूचना आने पर इसकी जांच के लिए जाएगी।

नजर रखने के लिए टीम गठित 

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी तक धनबाद में ऐसी कोई घटना की सूचना नहीं मिली है, लेकिन विभाग ने इसपर नजर रखने के लिए टीम का गठन किया है। प्रखंड स्तर पर जो टीम बनी है, वह हर दिन अपने क्षेत्र की रिपोर्ट देगी। प्रखंड की रिपोर्ट को हर दिन रांची मुख्यालय को अपडेट किया जाएगा। धनबाद में बनी सात सदस्यीय टीम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ आलोक कुमार सिन्हा, सहायक कुकुट पदाधिकारी डॉ अरूण कुमार, सिद्दकी एल मनौवर, डॉ भीम प्रसाद, डॉ अमला, डॉ अनिल कुमार, विक्रम और रवि चंचल को रखा गया है। वहीं सभी प्रखंडों में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को इसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है। धनबाद जिले में छोटे-बड़े एक हजार से अधिक पॉल्ट्री फॉर्म है। विभाग को इनपर नजर रखना होगा। एक साथ अधिक संख्या में मुर्गियों की मौत पर ही विभाग कोई सख्त कदम उठाएगा।

Share this:

Latest Updates