Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संघर्ष विराम की घोषणा के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की

संघर्ष विराम की घोषणा के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की

New Delhi news : भारत और पाकिस्तान के तत्काल संघर्ष विराम की घोषणा के बाद कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पोस्ट कर कहा कि वाशिंगटन डीसी से आयी अभूतपूर्व घोषणाओं के संदर्भ में अब यह राष्ट्रीय आवश्यकता बन गयी है कि प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करें और देश के राजनीतिक दलों को विश्वास में लें, ताकि इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि संसद का एक विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाये, जिसमें पिछले 18 दिनों की घटनाओं विशेषकर पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले से लेकर अब तक की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाये और आगे की दिशा तय की जाये, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन कर सके।

Share this:

Latest Updates