Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमन साव की मौत को बाद मयंक सिंह और राहुल सिंह करेंगे गिरोह का संचालन

अमन साव की मौत को बाद मयंक सिंह और राहुल सिंह करेंगे गिरोह का संचालन

Ranchi news : गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद अब मयंक सिंह और राहुल सिंह उसके गिरोह का संचालन करेंगे। इस सम्बन्ध में अमन साव गिरोह के मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकरी दी है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा ह…’अब गैंग का संचालन मयंक सिंह और राहुल सिंह करेंगे। गैंग से जुड़े सभी लोगों और बॉस अमन साव से व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए सभी लोगों को यह बताना चाहता हूं कि आपलोगों को किसी प्रकार की चिन्ता नहीं करनी है। बॉस अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका साथ हमेशा हमारे साथ और हमारे ऊपर बना रहेगा।’

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमन साहू का जेल के अंदर रहना जैसे हमारे लिए कमजोरी थी। उसके ठीक उल्टा अब हमलोग उनके कारण और भी दिव्य, गम्भीर और शक्तिशाली बन गये हैं। हमें अपने भाई अमन साव पर गर्व है कि उसने जीते जी पूरे तंत्र को हिला रखा था। इस बात का भी गर्व है कि पूरे सिस्टम का मालिक होने के बाद भी विरोधियों को हमारे भाई को साजिश रच कर मारना पड़ा।’

Share this:

Latest Updates