Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कपूर खानदान के बाद अब धर्मेंद्र के घर बजने वाली है शहनाई, हेमा मालिनी करेंगी नई बहू का स्वागत

कपूर खानदान के बाद अब धर्मेंद्र के घर बजने वाली है शहनाई, हेमा मालिनी करेंगी नई बहू का स्वागत

फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान के बाद अब अपने जमाने के मशहूर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के घर शहनाई बजने वाली है। इस शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अभय देओल नई दुल्हनिया का स्वागत मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी करेंगी। धर्मेंद्र के भतीजे और सनी देओल के चचेरे भाई अभय देओल की जल्द ही शादी होने वाली है। बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल 46 साल के हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। देव डी और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले अभय देओल ने अब अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है और क्लियर हिंट दे दिया है।

स्वयं अभय देओल ने दी यह खबर

इससे पहले भी कई बार अभय देओल की शादी और अफेयर्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि अभय इन खबरों पर रिएक्ट नहीं करते हैं। वहीं अब हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अभय देओल ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। अभय देओल ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

‘जंगल क्राई’ का प्रमोशन कर रहे हैं अभय

बता दें कि एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जंगल क्राई’ का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत में अभिनेता से उनकी शादी करने की इच्छा के बारे में पूछा गया। उनसे उस मिस्ट्री वुमन के बारे में भी सवाल किया गया, जिनके साथ वह अभी डेटिंग कर रहे हैं। इस पर अभय ने कहा कि मेरी शादी हो रही है।हालांकि, उन्होंने बाकी सवालों के जवाब नहीं दिया।

शेयर की थी कोजी तस्वीरें 

पिछले दिनों अभय देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर कुछ बेहद सिजलिंग तस्वीरें पोस्ट की थीं,जो खूब वायरल हुई थीं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए अभय देओल ने कैप्शन में लिखा था कि मेरी नॉन-बाइनरी डॉल। इसके बाद से ही अभय देओल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब जब अभय से खुद इस न्यूज़ को कंफर्म कर दिया है तो अब सभी को उनकी शादी की तारीख के लिए खूब एक्साइटमेंट हो रही है।

सितंबर में आई थी डेटिंग की खबरें 

सितंबर 2021 में अभय ने अपनी दोस्त शीलो शिव सुलेमान के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं और इन तस्वीरों से उनके फैंस को यकीन हो गया था कि, वे दोनों डेटिंग कर रहे हैं. बता दें कि अभय देओल ने ‘देव डी’ से लेकर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ तक बड़ी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं. 

Share this:

Latest Updates