Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Air Accident : …. और देखते ही देखते क्रैश कर गया यह प्लेन, इसमें सवार सभी 6 लोगों की चली गई जिंदगी

Air Accident : …. और देखते ही देखते क्रैश कर गया यह प्लेन, इसमें सवार सभी 6 लोगों की चली गई जिंदगी

Global News, America, California, Plane Crashed,6 People Died : इंटरनेशनल मीडिया में अमेरिका के कैलिफोर्नियो में प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्लेन में  सवार सभी 6 लोगों जिंदगी गवां दी है। यह इलाके में पिछले एक हफ्ते में हुआ दूसरा बड़ा विमान हादसा है।  

धुंध के कारण हादसा होने की आशंका

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा अमेरिकी समयानुसार आज सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर फ्रेंच वैली एयरपोर्ट के पास मुरिएटा कस्बे में हुआ। हादसा कैसे हुआ इसकी भी जांच अभी जारी है। हालांकि, जांच अधिकारियों को शक है कि हादसा धुंध के चलते रनवे नहीं दिखने की वजह से हुआ होगा। पायलट ने लैंडिंग एरिया से कई सौ यार्ड की दूरी पर ही प्लेन को लैंड कराने की कोशिश की।

1 घंटे से ज्यादा समय तक लग रही आग

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन के अनुसार, विमान सेसना सी 550 बिजनेस जेट था, जिसने लास वेगास के हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रैश होने के एक घंटे और 15 मिनट तक विमान में आग लगी रही। जिससे वहां एक एकड़ यानी 43.5 हजार स्क्वायर फीट में लगी वनस्पति जलकर खाक हो गई। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि प्लेन में सवार लोग कौन थे। रिवर साइड काउंटी के शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि जब तक उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक प्लेन पूरी तरह से जल चुका था।

Share this:

Latest Updates