Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : एल्बेंडाजोल दवा खाने के कुछ देर बाद बच्चों को आने लगा चक्कर, कई हुए बेहोश, 50 से अधिक बच्चों को…

BIHAR : एल्बेंडाजोल दवा खाने के कुछ देर बाद बच्चों को आने लगा चक्कर, कई हुए बेहोश, 50 से अधिक बच्चों को…

Bihar (बिहार) के मुंगेर में 22 अप्रैल को बरियारपुर प्रखंड के शाह जुबैर मध्य विद्यालय घोरघट के बच्चों को पेट का कीड़ा मारने के लिए एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई। सुबह करीब 8 बजे विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र तथा छात्राओं को चेतना सत्र के बाद दवा खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। देखते ही देखते कई बच्चे बेहोश होने लगे। कई बच्चों को चक्कर आने लगा। करीब 50 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों के बीमार होने की सूचना पीएचसी प्रभारी को दी गई।

 डॉक्टरों की टीम पहुंची स्कूल

इसके बाद डॉक्टरों की टीम विद्यालय पहुंची और बीमार छात्र-छात्राओं का इलाज शुरू हुआ। जिन बच्चों की ज्यादा तबीयत खराब हुई, उन्हें एंबुलेंस से बरियारपुर पीएचसी लाया गया। पीएचसी में सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि लगभग आधा दर्जन से अधिक बच्चों का दम फूलने लगा तो उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया है। करण कुमार साक्षी कुमारी, रूपा कुमारी सभी वर्ग सप्तम, सुप्रिया कुमारी, रितिका कुमारी वर्ग चतुर्थ, सोनू कुमार, शिवम कुमार, अंजनी कुमारी वर्ग पंचम आदि को बेहतर इलाज के लिए ऑक्सीजन लगाया गया है।

कुछ बच्चे खाना खाकर नहीं आए थे स्कूल

 सौरभ कुमार, प्रिया कुमारी, अंकित कुमार, विवेक कुमार, अंकुश कुमार, सुधा कुमारी, शैलेश कुमार, बिक्रम कुमार, आरती कुमारी, प्रेमा कुमारी सहित 50 से अधिक बच्चों का इलाज चल रहा है। कई बच्चों को सलाइन भी चढ़ाई जा रही है। जो बच्चे सुबह खाना खाकर विद्यालय नहीं आए थे, उन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। विद्यालय के बच्चों ने बताया कि सभी वर्ग में शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने दवा खिलाई थी। सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन भी विद्यालय पहुंचा। इसके बाद कई वरीय अधिकारियों ने पीएचसी पहुंचकर बीमार बच्चों को देखा। 

Share this:

Latest Updates