Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट, एयरपोर्टों और रेलवे स्टेशनों पर चौकसी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त

पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट, एयरपोर्टों और रेलवे स्टेशनों पर चौकसी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त

लखनऊ : आपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। यूपी से सटे राज्यों की सीमा पर फोर्स अलर्ट पर है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है और रेलवे स्टेशनों पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर सरकार ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश हाई अलर्ट मोड पर है। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, आगरा समेत सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और कमिश्नरों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही, सभी एयरपोर्टों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार पहले ही नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी कर चुके हैं। इसके बाद से ही प्रदेश की सभी सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ होटलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर रहे हैं। आबादी वाले जिलों में भी पुलिस कड़ी नजर रख रही है।

Share this:

Latest Updates