Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Alert : देश की राजधानी नई दिल्ली के हालात बेकाबू, लगा ‘मिनी लॉकडाउन’: ट्रक, कार, स्कूल, ऑफिस सब के सब…

Alert : देश की राजधानी नई दिल्ली के हालात बेकाबू, लगा ‘मिनी लॉकडाउन’: ट्रक, कार, स्कूल, ऑफिस सब के सब…

New Delhi Latest news: देश की राजधानी नई दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के बाद अब दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम नियम लागू करने की घोषणा कर दी है। राजधानी नई दिल्ली में ट्रकों और बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को ही एंट्री दी जाएगी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि राज्य सरकार के दफ्तरों में आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम हो करेंगे, जबकि आधे कर्मचारी ऑफिस आएंगे। 

निजी दफ्तरों से भी वर्क फ्रॉम होम का आग्रह 

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने निजी दफ्तरों से भी इस नियम को लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों को लागू करवाने के लिए एक 6 सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है,जो प्रदूषण फैलाने वाली चीजों पर खास तौर पर नजर रखेंगे। रेवेन्यू कमिश्नर को बाजार व ऑफिस के अलग-अलग कार्य समय के लिए योजनाएं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अधिक प्रभावित इलाकों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल गठित किया जाएगा।

किन-किन चीजों पर दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

1.प्राइमरी स्कूल- अगले आदेश तक दिल्ली के सभी स्कूलों में प्राइमरी तक के स्कूल बंद।

2.बड़े बच्चों के स्कूल- अभी रोक नहीं, स्कूलों में आउटडोर ऐक्टिविटी बंद रहेगी।

3.कार- निजी कारों पर रोक नहीं (पेट्रोल वाले कार)डीजल कार,बीएस-6 से नीचे वाली डीजल कारों पर पूरी तरह से रोक,जरूरी सेवाएं- जरूरी सेवाओं वाले वाहनों पर कोई रोक नहीं

4.ट्रक- सभी डीजल ट्रकों पर प्रतिबंध।

5.इलेक्ट्रिक ट्रक- इलेक्ट्रिक ट्रकों को मिलेगी एंट्री

सीएनजी ट्रक- सीएनजी ट्रकों को भी प्रवेश।

6.सरकारी दफ्तर- सरकारी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे।

7.निजी दफ्तर- निजी दफ्तर फिलहाल पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।

8.बस- डीजल वाली बसों पर भी रोक।

8.इलेक्ट्रिक बस- इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, 500 प्राइवेट पर्यावरण बसें चलेंगी।

Share this:

Latest Updates