Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Go First एयरलाइंस की सभी फ्लाइट्स 3 और 4 मई के लिए कैंसिल, तेल कंपनियों का बकाया भुगतान नहीं होने…

Go First एयरलाइंस की सभी फ्लाइट्स 3 और 4 मई के लिए कैंसिल, तेल कंपनियों का बकाया भुगतान नहीं होने…

National News Update, Delhi, Go First Cancelled Flights : गो फर्स्ट एयरलाइंस के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। अगर आपने इस एयरलाइन की किसी फ्लाइट का टिकट 3 और 4 मई के लिए लिया है, तो जान लें कि इस एयरलाइन की उक्त तिथियों की सारी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। इसके पीछे विमानन कंपनी ने बड़ी वजह बताई है। एयरलाइंस का कहना है कि तेल कंपनियों के बकाये का भुगतान नहीं कर पाने के कारण यह फैसला लिया गया है।  

इंजनों की आपूर्ति नहीं होना और…

गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने पीटीआई से कहा कि गो फर्स्ट को पीएंडडब्ल्यू द्वारा इंजनों की आपूर्ति नहीं करने के कारण वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण 28 विमानों को खड़ा करना पड़ा है। कौशिक खोना ने ये भी बताया कि गो फर्स्ट ने एनसीएलटी के समक्ष स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही के लिए एक आवेदन दायर किया है।

Share this:

Latest Updates