Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का सावन मिलन समारोह धूमधाम से मना

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का सावन मिलन समारोह धूमधाम से मना

Jamshedpur news : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर की सैन्य मातृशक्ति का सावन मिलन समारोह शनिवार को धूमधाम न्यू बारीडीह जॉगर्स पार्क मनाया गया। सावन की फूहारों संग गीत-नृत्य मनोरंजन और देशभक्ति की बारिश में भीगा यह कार्यक्रम अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय रहा। विशेष जाति, वर्ग, परिवार से अलग इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैन्य परिवार सम्मिलित हुए। 

भारत माता पर माल्यार्पण से शुरू हुआ कार्यक्रम 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने झूला झूलते हुए कजरी के मनमोहक गीतों की प्रस्तुति की। शिव पार्वती के मधुरम गीतों के गायन ने मंत्रमुग्ध कर दिया तो साथ ही प्रसिद्ध लोकगीत ‘बेटा बेटा मत कर ससुराल  बेटा मेरा है.. ‘ गीत पर सभीलोग थिरकने को मजबूर हो गए। सैन्य मातृशक्ति की सदस्याओं ने वीरले लोकगीत, आधुनिक गीत के साथ देशभक्ति कविताओं की भी प्रस्तुति की। बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगोली, गजरे व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन के बाद प्रतिभागीयों को पुरस्कार वितरण किया गया। 

कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुति व बच्चों के जोश से लबरेज था

सैन्य मातृशक्ति अध्यक्षा श्रीमती रूबी सिंह ने कहा की यह अनूठा सावन मिलन मातृशक्ति के जज्बे, रंगारंग प्रस्तुति और बच्चों के जोश से लबरेज था। श्रीमती पूनम यादव हुए महिलाओं के सांस्कृतिक नृत्य और लोकगीत प्रस्तुति को अद्भुत बताया। साथ ही महिलाओं ने देश और पड़ोसी देश में महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय कृत्य पर रोष प्रकट किया। महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने का आह्वान किया गया। प्रस्तुति व कार्यक्रम संयोजन-विषय प्रवेश देते हुए  रीना सिन्हा ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य हो वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है. इसलिए हम सबका यह दायित्व है कि नागरिक परिवेश में अपने बच्चों के साथ अन्य परिवारों में भी सैनिक मूल्यों का बीजारोपण का प्रयास करे। 

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 

धन्यवाद ज्ञापन रेखा सिंह द्वारा किया गया. कार्यक्रम में नीता शर्मा, जूली सिंह, संगीत संगीता, वीणा यादव, नेहा, अंजू सिंह, सुनीता सिंह, शकुंतला पूनम सिन्हा, खुशबू, मंजू देवी, अंकिता, सीमा, कंचन, नीलू, शर्मिला, रेखा, राधिका, सरिता, रीना सिंहा, श्वेता सिंह, अनुपमा, स्वाति, सरोज सिंह, पूनम, पूजा सिन्हा सहित 25 सैन्य मातृशक्ति: सदस्य शामिल रहीं।  सभी ने समाज में सकारात्मक संदेश हेतु सैन्य समाज की अनवरत प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Share this:

Latest Updates