Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

Dhanbad news : धनबाद क्षेत्र मे ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे दिन ठंडे हवा का प्रकोप जारी है, जिससे तेज ठंड का अहसास होने लगा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले गरीबों को रही है। इसको देखते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, धनबाद की ओर से लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, धनबाद के सदस्यों ने आदिवासी टोला, पथराकुल्ही, धनबाद में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। लगभग 40 जरूरतमंदों के बीच ये वितरण किया है। इस कार्य में अध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव के अलावा उपेंद्र कुमार वर्मा, हरेराम श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, अजित सिन्हा, आयुष सिन्हा एवं सुभाष अम्बष्ठ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Share this:

Latest Updates