Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस सुपर मार्केट में अचानक शुरू हो गई ताबड़तोड़ Firing, 10 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, नस्लीय Attack…

इस सुपर मार्केट में अचानक शुरू हो गई ताबड़तोड़ Firing, 10 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, नस्लीय Attack…

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (US) में न्यूयॉर्क के एक सुपरमार्केट में 14 may की शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। AFP की रिपोर्ट के अनुसार, 18 साल के एक युवक पर गोलीबारी करने का आरोप है। घटना बफेलो शहर में हुई है। पुलिसकर्मियों ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हेट क्राइम का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्वेत युवक ने नस्लीय हमले से प्रेरित होकर अश्वेतों पर गोलीबारी की है। आरोपी ने फायरिंग की लाइवस्ट्रीमिंग भी की थी।

हेलमेट और गियर पहना था युवक

बफेलो शहर के पुलिस आयुक्त जोसेफ ग्रैमाग्लिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हत्याकांड के बाद हेलमेट और गियर पहने हुए बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकांश पीड़ित अश्वेत हैं।

ग्रामग्लिया ने कहा कि बंदूकधारी ने पहले टॉप्स सुपरमार्केट की पार्किंग में चार लोगों को गोली मारी, जिनमें से तीन की मौत हो गई। फिर अंदर जाकर गोलीबारी जारी रखी। स्टोर के अंदर मारे गए लोगों में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी था, जो सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

Share this:

Latest Updates