Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सर्वदलीय बैठक : किरेन रिजिजू

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सर्वदलीय बैठक : किरेन रिजिजू

▪︎अडानी और मणिपुर पर चर्चा चाहता है विपक्ष

▪︎सरकार ने कहा : सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

New Delhi News: संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में 30 राजनीतिक दलों के 42 नेताओं ने भाग लिया। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और सरकार ने विपक्ष की मांगों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं, हम केवल इतना चाहते हैं कि सदन सुचारु रूप से चले।
बैठक में अडानी समूह से जुड़े मामले, मणिपुर में पिछले डेढ़ साल से जारी हिंसा और वक्फ संशोधन विधेयक का भी मुद्दा विपक्ष की ओर से उठाया गया। बैठक में शामिल नेताओं ने कहा कि सरकार वक्फ विधेयक लाने की बात कर रही है, लेकिन अभी तक इसका मसौदा तैयार नहीं हुआ है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि वक्फ बिल पर उन्होंने यह मुद्दा उठाया कि यदि जेपीसी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है, तो सरकार कैसे कह सकती है कि हम वक्फ बिल लागू करेंगे। संसद में इस दौरान कई क्षेत्रीय दलों ने अपने राज्यों से जुड़े मुद्दे भी उठाये।

Share this:

Latest Updates