Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बम बम भोले के जयकारे के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहले जत्थे ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

बम बम भोले के जयकारे के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहले जत्थे ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

New Delhi news : अमरनाथ यात्रा के लिए निकला तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र गुफा तक पहुंच गया है। बाबा बर्फानी के दर्शन भी हो गये हैं। अमरनाथ यात्रा के शुरू होते ही बम बम भोले के जयकारे पहलगाम और बालटाल में सुनाई दे रहे हैं। इस यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा था।  

भोलेनाथ के भक्तों का पहला जत्था अमरनाथ पहुंच चुका है और उन्हें भगवान शिव के दर्शन भी मिल चुके हैं। बाबा बर्फानी की इस साल की पहली तस्वीरें भी सामने आयी हैं। इन तस्वीरों में भक्तों को भोलेनाथ के दर्शन करते देखा जा सकता है। वहीं, बड़ी संख्या में यात्री रास्ते में हैं और दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़े : खरमास में इन धार्मिक उपायों को करेंगे, तो पायेंगे श्रीहरि विष्णु की कृपा, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न

28 जून से 10 जुलाई तक बारिश की सम्भावना 

पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह रवाना कर दिया गया था। यात्रियों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से सुबह 04 बजे पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से झंडा दिखाकर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। इसके पहले एलजी मनोज सिन्हा ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। मौसम विभाग ने 28 जून से 10 जुलाई तक बारिश की सम्भावना जाहिर की है। इसके बाद पूरे आसार हैं कि पहले सप्ताह यात्रा बारिश के बीच जारी रहेगी। 14 हजार 500 फुट की ऊंचाई पर बाबा बफार्नी की गुफा तक पहुंचने के दो रास्ते हैं। तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए पूरे रास्ते में 135 से ज्यादा लंगर सेवा के लिए लगाये गये हैं।

02 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

यात्रा पर आतंकी हमले के खतरे को देख कर 02 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। हर रोज 15 हजार यात्रियों को बाबा बफार्नी के दर्शन करने की अनुमति है। यह यात्रा श्रावण पूर्णिमा यानी राखी पूर्णिमा तक चलेगी। यात्रा को ध्यान में रखते हुए महादेव के दरबार को काफी अच्छे से सजाया गया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों के खाने-पीने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। बेस कैम्प पर यात्रियों के लिए बिस्तर से लेकर उनकी सुरक्षा की भी पूरी तैयारी की गयी।

Share this:

Latest Updates