Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : … और इस तरह शेरनी को हवा में उछाल दिया भैंसा, इसके बाद…

Amazing : … और इस तरह शेरनी को हवा में उछाल दिया भैंसा, इसके बाद…

Amazing Fight Between Buffalo & Lioness, Unbelievable, But Real On Social Media : जो आंखों के सामने होते हुए सच नहीं, उसे सोशल मीडिया पर सच होते हुए देखा जा सकता है। क्या यह कहना सही लगता है कि एक भैंसा शेरनी को अपनी सींग के सहारे दौड़ते हुए आकर हवा में उछाल दे, पर आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही दिख रहा है, जिसे देखकर कोई भी चकित रह जाए।

शेरनी के जमीन पर गिरने के बाद भी भैंसा  फिर उसे पटकता है

इस वीडियो में शेरनी (Lioness) और भैंसे (Buffalo) के बीच लड़ाई दिखाई गई है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भैंसा बैठा है और उसके पास एक शेरनी भी बैठी है। तभी कुछ दूर से दूसरा भैंसा दौड़ते हुए आता है और अपनी सींग से शेरनी को उठाता है और हवा में उछाल देता है।  शेरनी समझ ही नहीं पाती की आखिर उसके साथ हो क्या रहा है। भैंसा शेरनी को इतनी तेजी से हवा में उछालता है कि शेरनी हवा में काफी ऊंचाई तक जाकर वापस जमीन पर गिरती है और लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती। जैसे ही शेरनी नीचे गिरती भैंसा उसे दोबारा अपनी सींग से उठाकर बड़ी जोर से पटकता है।

2.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है यह वीडियो

वीडियो को ट्विटर पर @Figensport नाम के पेज से शेयर किया गया है।  वीडियो को अबतक 2.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कि ये वॉटर बफैलो है जो बेहद शक्तिशाली होता है। दूसरे ने लिखा- इस वीडियो से ये सबक मिलता है कि अगर आप वफादार लोगों से घिरे हैं तो मुश्किल समय में वो आपका साथ जरूर देते हैं।

Share this:

Latest Updates