Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : लो कर लो बात, यहां के लोग मजे से चूस कर खाते हैं पत्थर, जाने क्यों ? 

Amazing : लो कर लो बात, यहां के लोग मजे से चूस कर खाते हैं पत्थर, जाने क्यों ? 

Amazing, Lifestyle, international news, dish name sodiu: दुनिया निराली है दोस्तों। जितने देश, उतनी परंपराएं, संस्कृति, खान-पान, वेश-भूषा और भी बहुत कुछ। आज हम बात करेंगे खान-पान। आपने यह तो सुना होगा कि कुछ खास क्षेत्र में लोग सांप, बिच्छू, कीड़े-मकोड़े तक खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि इस दुनिया में कुछ लोग पत्थर भी चूस कर खाते हैं। नहीं न, तो आइए आज हम आप को देते हैं यह खास जानकारी।

suodiu है इस डिश का नाम, कीमत 200 रुपए प्लेट

ऐसी भी बात नहीं कि इस डिश को लोग मजबूरी में खाते हैं। ऐसा भी नहीं है कि इसे खाने वाले गरीब तबके से आते है, बल्कि इसके लिए औसतन 200 रुपए प्रति प्लेट तक वे बड़े उत्साह से चुकाते हैं। आपको बता दें इस डिश का नाम है 

suodiu और इसे बड़े चाव से चूस-चूस कर खाते हैं भारत के पड़ोसी देश चीन के लोग। चीन में यह डिश बहुत ही लोकप्रिय है। कुछ लोग तो इसे बहुत ही तवज्जो देते हैं और विशेष आयोजनों पर इसे डिश को परोसते हैं।

क्यों खाते हैं इसे, क्या है इसका इतिहास

कहा जाता है कि ये चीन की पारंपरिक डिश है और इसके कई मेडिकल बेनिफिट्स भी हैं। कहा जाता है कि इसकी शुरुआत चीन के हुबेई प्रांत से हुई थी। दरअसल, उस समय जब चीन के नौकाचालक लंबी दूरी तय करने के लिए समुद्र में उतरते थे तो कई बार रास्ते में खाने की कमी हो जाती थी। ऐसे में वो इन पत्थरों को फ्राई करके इन्हें चूस लेते थे। इससे उन्हें मछली का स्वाद मिलता था और पेट भरे होने का अहसास होने लगता था।

कैसे तैयार होती है यह डिश

सबसे पहले किसी नदी से एक खास किस्म के चिकने पत्थर चुन कर लाए जाते हैं। ये पत्थर काले रंग के होते हैं। इन्हें अच्छे से साफ किया जाता है, फिर तेल, मसाला, सॉस, काली मिर्च और कुछ सी फूड मिला कर इन्हें अच्छे से फ्राई कर लिया जाता है। इसमें थोड़ा गीला बनाया जाता है, ताकि पत्थरों पर हल्की ग्रेवी लगी रहे।

Share this:

Latest Updates