Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोमनाथ महादेव के दर्शन पूजन के लिए भक्तों में दिखा अद्भूत उत्साह

सोमनाथ महादेव के दर्शन पूजन के लिए भक्तों में दिखा अद्भूत उत्साह

▪︎ सुबह 04 बजे से दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी


Somnath/Ahmedabad News: महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग बुधवार को राज्य के सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक का दौर जारी रहा। सोमनाथ मंदिर में भी महापूजा के साथ महाशिवरात्रि उत्सव चल रहा है। सुबह 04 बजे से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और चहुंओर बम-बम भोले की ध्वनि गूंजती रही।

1000991199


महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। सोमनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कपाट सुबह 4:00 बजे खोल दिये गये और तब से लगातार श्रद्धालुओं के आने से पूजा-अर्चना का कार्यक्रम जारी रहा। भक्तों में एक उत्साह देखा जा रहा है और सोमनाथ भगवान का मंदिर परिसर हर हर महादेव के जायकारों से गुंजायमान रहा।

सोमनाथ मंदिर परिसर में भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली गयी
महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली गयी। श्री सोमनाथ ट्रस्ट के पारम्परिक ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद ट्रस्टी प्रवीण लाहिड़ी ने ध्वजारोहण किया।
सोमनाथ पहुंचे गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सोमनाथ महादेव की पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न स्थानों से अतिरिक्त बसें सोमनाथ के लिए चलायी हैं। महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए। मंदिर को विशेष फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दिव्य तेज और भक्ति से जगमगा उठा। सम्पूर्ण सोमनाथ परिसर ‘ऊँ नम: शिवाय’ और ‘जय सोमनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा और भक्तों ने महादेव के दर्शन का अनूठा आनन्द अनुभव किया।
सोमनाथ महादेव की प्रात:कालीन महापूजन के दौरान विश्व शांति एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की गयी। सोमनाथ महादेव को सुन्दर स्वर्ण आभूषणों और विशेष फूल मालाओं से सजाया गया है, जो आकर्षण का केन्द्र बने हैं।

Share this:

Latest Updates