Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : इस महिला की बात सुनकर कुत्ता भी हो गया हैरान, जानिए …

Amazing : इस महिला की बात सुनकर कुत्ता भी हो गया हैरान, जानिए …

Animals Do Something Some Time Funny, Video Of Dog Makes It Entertaining : जानवर भी कभी-कभार कुछ ऐसा करते हैं कि हमें आश्चर्य होता है। मनोरंजन भी लगता है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर रह-रह कर वायरल होते रहते हैं। आजकल एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला की बात सुनकर ‘इंसानों की तरह’ हैरान होते हुए दिखता है। वह कुत्ता महिला की बातें सुनते हुए अपनी आंखों को चौड़ा कर लेता और काफी उत्साहित दिखता है। कुत्ते का यह क्यूट अंदाज आपके दिल को छू लेगा।  उस कुत्ते को नाम विन्नी है। वह लैब्राडोर नस्ल का डॉग है।

किसी दोस्त से बात कर रही थी महिला

विन्नी कुत्ते को अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जाता है। सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर इस कुत्ते के वीडियो को हैरिसन ब्रॉकलेहर्स्ट नाम के शख्स ने शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे विन्नी कुत्ता उस महिला को फोन पर बातचीत करते हुए आश्चर्यचकित दिखता है। वह महिला अपने किसी दोस्त से फोन पर बातचीत कर रही थी। क्लिप में दिखता है- विन्नी कुत्ता एक सुनहरे बालों वाली महिला के पास बैठा हुआ है. वह महिला फोन पर किसी से बातचीत कर रही है. विन्नी कुत्ता फोन पर बात कर रही उस मालिक को हैरानी के साथ देख रहा है। चैट के दौरान, कुत्ते को महिला की ओर चौड़ी आंखों से देखते हुए और उत्साहित होते हुए देखा गया, जब उस महिला ने ‘मम्मी और डैडी’, ‘वेलीज़’, ‘बॉल’ और ‘ट्रीट्स’ जैसे शब्द कहे।

Share this:

Latest Updates