Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Swimming Pool में गजब का गरबा, लोगों ने कहा, अब क्या चांद पर भी…

Swimming Pool में गजब का गरबा, लोगों ने कहा, अब क्या चांद पर भी…

Garba in Swimming Pool : गरबा और डांडिया। नवरात्र के समय इनकी खूब धूम रहती है। अब नवरात्र लगभग नजदीक है और देश के विभिन्न हिस्सों में त्योहार की तैयारी शुरू हो चुकी है। हम सब जानते हैं कि म्यूजिक और डांस के बिना नवरात्र, खासकर गरबा और डांडिया के बिना, अधूरा है। लेकिन, आजकल सोशल मीडिया पर एक गजब का गरबा देखने को मिल रहा है। क्या आपने कभी किसी को पानी में गरबा करते देखा है। अगर नहीं है, तो राजस्थान उदयपुर की यह क्लिप आपको आकर्षित करेगी।

बता दें कि नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र उत्सव, जो मां दुर्गा और उनके नौ रूपों का सम्मान करता है, 26 सितंबर 2022 से घटस्थापना के साथ शुरू होने वाला है। 5 अक्टूबर 2022 को दुर्गा विसर्जन के साथ समाप्त होगा।

लवयात्री फिल्म का ‘छोगड़ा तारा’ गाना

समाचार एजेंसी ANI द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए उदयपुर के वीडियो में पुरुषों और महिलाओं के एक समूह को एक स्विमिंग पूल के अंदर गरबा (Garba) करते हुए दिखाया गया है। समूह को लवयात्री फिल्म के छोगड़ा तारा (Chogada Tara) गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। क्लिप को 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कुछ लोगों को गरबा का प्रदर्शन बिल्कुल अलग लगा। कुछ लोगों ने कहा कि क्या अब चांद पर भी गरबा होगा।

बता दें कि छोगड़ा तारा गीत को दर्शन रावल और असीस कौर ने गाया था। इसे दर्शन रावल ने संगीतबद्ध किया था और इसमें आयुष शर्मा और वरीना हुसैन ने अभिनय किया था।

Share this:

Latest Updates