Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गजब का पति : शादी के बाद 8 साल तक साथ निभाया, फिर पत्नी को कर दिया प्रेमी के हवाले

गजब का पति : शादी के बाद 8 साल तक साथ निभाया, फिर पत्नी को कर दिया प्रेमी के हवाले

Malda news, Bihar news, Kolkata news, West Bengal news, amazing, husband wife breakup : पति हो तो ऐसा. आठ साल साथ निभाया और अब पत्नी को कर दिया प्रेमी के हवाले. मालदा जिले जिले के हरिश्चंद्रपुर तुलसीहाटा इलाके की इस घटना को जिसने सुना, दांतों तले उंगली दबा ली. पंचायत सभा बुलाई गई। पति मोतीलाल ने गुपचुप तरीके से ऐसा नहीं किया. पंचायत बुलाई और भरी सभा में पत्नी स्वप्ना सिंह से रिश्ता खत्म करने का फैसला सुना दिया. पत्नी को प्रेमी तापस को सौंप दिया.

घर से भाग कर प्रेमी के साथ दिल्ली पहुंची

चर्चा है कि महिला पति और पांच साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी तापस के साथ भाग गई थी. कई माह तक दोनों दिल्ली में ही रहे. फिर वापस भी आ गए. परंतु मोतीलाल लोगों का ताना सुन कर तिलमिला उठा. पंचायत सभा बुलाई. वह पेशे से राजमिस्त्री है. परंतु सभा में उसने बड़ी हिम्मत दिखाई और पत्नी को छोड़ने व प्रेमी को सौंपने की घोषणा कर दी. पंचायत ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया. 

अवैध संबंध का पता चला तो पति ने किया फैसला

करीब 8 साल पहले बिहार के आबादपुर के लक्ष्मी टोला गांव निवासी स्वप्ना सिंह से मोतीलाल की शादी हुई थी. दोनों को पांच साल का एक बेटा भी है. पति का कहना है कि विगत एक साल से उसकी पत्नी कुछ खोई खोई सी रहने लगी. देर रात तक मोबाइल पर किसी से बात करती रहती थी. वह कुछ समझ नहीं पा रहा था. पत्नी से मोबाइल ले लिया, मगर एक दिन अचानक घर से भाग गई.

प्रेमी भी है शादीशुदा, दो बच्चे का पिता

प्रेमी तापस सिंह भी शादीशुदा है. दो बच्चे भी हैं. खुद लोहार का काम करता है. सभा में उसने भी रिश्ते को कबूल किया. कहा कि स्वप्ना से उसका एक साल से रिश्ता था. उसकी पहली पत्नी को कोई परेशानी नहीं है. स्वप्ना ने भी कहा कि वह तापस के साथ दिल्ली भाग गई थी. उसके साथ संबंध थे. फिर तो मोतीलाल के पास कोई रिश्ता खत्म करने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा.

Share this:

Latest Updates