– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : इस तरबूज को खरीदने और खाने की मेरी औकात नहीं, क्या आपकी है….कीमत है…

IMG 20230703 WA0003

Share this:

Amazing news, Fruit Bazar : फलों की भी अपनी दुनिया है। अपना बाजार है। मौसम के हिसाब से इसकी डिमांड बढ़ती है, घटती है। भाव भी इसके सापेक्ष घटते-बढ़ते रहते हैं। बात जग गर्मी की हो तो तरबूज, खरबूज, आम और अन्य ठंडे फलों की मांग बढ़ जाती है। हालांकि, भारतीय बाजार में जेब के हिसाब से फलों की उपलब्धता सहज है। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति से लेकर धनाढ्य व्यक्ति फलों की खरीदारी पर अपने हिसाब से पैसे खर्च करते हैं। इससे इतर अगर हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ चुनिंदा फलों की कीमत की बात करें तो आप चौंक जाएं। अब जापान के खरबूजे की ही बात करें तो इसे खरीदने की औकात हर किसी की नहीं है। 2019 में यहां एक खरबूजा 17 लाख रुपये में बिका था। आखिर क्या है इसकी खासिसत, आइये डालते हैं एक नजर…

यूबारी किंग है इसका नाम

जापान में इस खरबूजे का नाम यूबारी किंग है। भारतीय बाजार में खरबूजे की कीमत जहां 20-25 रुपये से शुरू होती है, वहीं जापान में उगने वाले दो यूबारी किंग 2019 में 42,450 अमेरिकी डालर में बिके थे। इसकी कीमत भारतीय रुपये में 34 लाख के करीब होती है। यानी कि कोई सामान्य व्यक्ति इसका आनंद उठाना चाहे तो वह या तो अपनी जीवन भर की कमाई महज एक खरबूज पर लूटा दे या फिर अपनी जमीन-जायदाद बेचकर सड़क पर आ जाए।

क्या है खासियत

दुनिया का यह सबसे महंगा खरबूज सिर्फ जापान के होक्काइडो द्वीपसमूह में उगता है। अक्टूबर से मार्च के बीच इसकी उपज होती है और दुनिया में इसकी बोली लगती है। इसका उत्पादन बहुत ही कम होता होता है। यूं कह लें, उत्पादन इतना कम कि इसे उंगलियों पर गिन लें। यह खरबूज अपनी सुगंध और एक खास प्रकार के स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इसमें में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, फोस्फोरस, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इसे और भी खास बना देते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates