Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing: शादी में मेहमान आएं तो 24 हजार कैश लायें, वरना नहीं आयें, दुल्हन ने कहा-‘हमारे यहां का रिवाज है’  

Amazing: शादी में मेहमान आएं तो 24 हजार कैश लायें, वरना नहीं आयें, दुल्हन ने कहा-‘हमारे यहां का रिवाज है’  

National latest News: शादी में आमंत्रण की अनोखी रिवाज जानकर आप चौक जायेंगे आमतौर पर अभी तक आप जानते रहे हैं कि शादी में मेहमान गिफ्ट लाते हैं और खाना खाकर चले जाते हैं पर आमंत्रण की नई रिवाज को जानकर हैरान हो जाएंगेदरअसल, रेडिट्ट पर लिखे गए एक पोस्ट में बताया गया है कि खुद एक दुल्हन ने अपनी शादी में इनवाइट किए गए मेहमानों के सामने पैसों की डिमांड की एक शर्त रखी है । शर्त सिर्फ सहयोग की नहीं है बल्कि डॉलर में मांग रखी गई है आमंत्रित मेहमानों से कहा गया है कि जो इतने पैसे लेकर नहीं आ सकता, उसे शादी में आने की जरूरत नहीं है। हमारे यहां तो शादी-ब्याह के मौक पर दूल्हा-दुल्हन अप अपनी इच्छाएं पूरी कर लेती हैं। चाहे शॉपिंग हो या फिर वेन्यू का चुनाव, हर जगह  उनकी मर्ज़ी ही चलती  है।  पर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक लड़की की कहानी ने पूरी धरना ही बदल दी है क्योंकि हमारे यहां शायद ही आपने कोई शादी देखी हो, जहां खुद दुल्हन ही अपने लिए गिफ्ट या पैसे की डिमांड करे। 

मेहमानों के सामने दुल्हन ने की पैसों की डिमांड

एक पोस्ट में बताया गया है कि खुद दुल्हन ने खुद की शादी में इनवाइटेड मेहमानों के सामने पैसों की डिमांड रखी है।  शर्त यह भी रखी गई है कि जो इतने पैसे लेकर नहीं आ सकता, उसे शादी में आने की जरूरत नहीं है। यह पोस्ट दुल्हन की एक दोस्त ने ही शेयर किया है  उसे अपनी दोस्त के इस रवैये पर हैरानी हो रही है।

कार्ड में लिखा पैसे के बिना शादी में मत आना

सोशल मीडिया पोस्ट में शादी में इनवाइटेड   मेहमानों से साफ तौर पर कहा गया है कि उन्हें अगर शादी में आनी  है तो अपने £250 यानि भारतीय मुद्रा के मुताबिक 24 हजार रुपये कैश लेकर आना है। जो  शादी का तोहफा होगा। अगर वो ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो शादी में उनकी कोई जरूरत नहीं है। उसने हद तो तब कर दी जब  अपनी दोस्त से भी यही डिमांड रखी, जिसे सुनने के बाद उसकी दोस्त दंग रह गई। दरअसल वो अपनी दोस्त के लिए गिफ्ट ऑर्डर भी कर चुकी थी, लेकिन उसे गिफ्ट नहीं ढेर सारे पैसे चाहिए था ।

‘हमारे यहां का यही रिवाज़ है’

सहेली के द्वारा पूछे गए सवाल पर दुल्हन का कहना था कि वो बेल्जियम की रहने वाली है और उसके यहां ये सामान्य रिवाज है कि लोग दूल्हा दुल्हन को शादी के गिफ्ट के तौर पर पैसे देते हैं, ताकि वो नया घर खरीद सकें।

अनोखी शर्त जान सहेली नहीं गई शादी में 

 इतना होने के बाद लड़की ने अपनी दोस्त की शादी में जाने का इरादा ही छोड़ दिया। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लोगों ने कहा कि दुल्हन अपनी शादी से भी फायदा कमाना चाहती है। वहीं तमामलोगों ने इस रिवाज पर भी हैरानी जताई।

Share this:

Latest Updates