Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेताजी की ऐसी गति : महिलाओं ने इस तरह BJP के विधायक जी को कीचड़ से नहला दिया, बुरा न मानो, बारिश चाहिए..

नेताजी की ऐसी गति : महिलाओं ने इस तरह BJP के विधायक जी को कीचड़ से नहला दिया, बुरा न मानो, बारिश चाहिए..

What an interesting incident : ‘नेताजी कहिन’ को ‘कक्का जी कहिन’ बनाकर दूरदर्शन पर लंबे समय तक सीरियल चलाया गया था। मनोहर श्याम जोशी की है यह रचना। इसमें नेता जी के जीवन की छोटी-छोटी हकीकतों को बारीकी से दर्शाया गया है। नेताओं के संदर्भ में कुछ भी नया सामने आ जाए तो जनता के लिए वह रोचक भी होता है और सोचने का एक विषय भी। ऐसा ही आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका संबंध उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से है। वीडियो में महिलाएं बीजेपी के एक विधायक और एक अन्य नेता को कीचड़ से नहला रही हैं। इसका कारण आगे देखिए।

कहीं अतिवृष्टि तो कहीं अनावृष्टि

 बता दें कि अभी देश के कुछ हिस्सों में इतनी बारिश हो रही है कि वहां के लोग बाढ़ से परेशान हैं तो कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां बारिश ना होने के कारण सूखे की स्थिति है। ईश्वर से प्रार्थना दोनों तरफ से है कि किसी तरह राहत मिले। महाराजगंज की महिलाओं ने BJP नेता को कीचड़ से इस उम्मीद में नहलाया कि बारिश होगी। महिलाओं का मानना है कि किसी व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने से इंद्र देवता खुश हो जाते हैं। इस मान्यता का पालन करने के लिए महराजगंज शहर (Maharajganj) के पिपरदेउरा क्षेत्र की महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को रात में कीचड़ से नहला दिया। 

ANI ने शेयर किया है यह वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर समाचार एजेंसी ANI ने शेयर किया है। इस वीडियो के साथ जानकारी देते हुए लिखा है- यूपी के महराजगंज में एक अजीब मामला देखने को मिला है। यहां की महिलाओं ने भाजपा नेता को कीचड़ से इस उम्मीद में नहलाया कि बारिश होगी। इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किया है।

Share this:

Latest Updates