Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : भाई को हमसफर बनाने की जिद पर अड़ी लड़की, पंचायत ने सुनाया फरमान तो बोली- शादी करेंगे तो …

Amazing : भाई को हमसफर बनाने की जिद पर अड़ी लड़की, पंचायत ने सुनाया फरमान तो बोली- शादी करेंगे तो …

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बानूछापर में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला मामला सामने आया है जो रिश्तों की बुनियाद को गहरा चोट पहुंचा रहा है। घरवालों के साथ ही जब आस पड़ोस के लोगों को यह पता चला कि दोनों मौसेरे भाई- बहन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है और यह दोनों शादी करने वाले हैं, तो उन्होंने इसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों युगल नहीं माने। बता दें कि बानूछापर गांव में एक लड़की को मौसेरे भाई से ही प्यार हो गया है और वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई है। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई और पंचायती के बाद ऐसा न करने का आदेश भी जारी हुआ, लेकिन लड़की कहती है कि चाहे जो भी हो जाए वह अपने भाई से शादी कर के ही मानेगी।

लड़की के पति की हो चुकी है मौत

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि इस लड़की के पति की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद अकेलेपन की वजह से वह अपने मौसरे भाई को ही दिल दे बैठी और अब वह उससे ही शादी करना चाहती है। लेकिन दूसरी तरफ परिवार वाले हैं जो यह शादी किसी भी कीमत पर नहीं होने देना चाहते।

प्रेमी युगल को थाने ले आई पुलिस

पंचायत में सभी ने यह राय बनाई थी कि दोनों को सजा दी जाएगी। लेकिन लड़की ने वीडियो जारी कर इसके लिए मदद मांगी कि उसकी शादी होने दी जाए। इसके बाद प्रेमी युगल ने बानुछापर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर बानुछापर ओपी के थानाध्यक्ष संजीव कुमार पहुंचे और भीड़ से दोनों प्रेमी युगल को बचाकर थाने लाए। थानाध्यक्ष ने गांव वालों को समझाया कि दोनों बालिग हैं, कानूनन अपने बारे में फैसला लेने का अधिकार है। इन दोनों को कोई भी प्रताड़ित करेगा उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया और उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।

लड़के से 4 साल बड़ी है लड़की

प्रेमी सुनील कुमार ने बताया कि वे दोनों एक – दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं , लेकिन परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। विरोध कर रहे हैं। वहीं लड़की चंदा ने बताया कि वे दोनों एक- दूसरे से शादी करेंगे चाहे परिणाम जो हो. बता दें कि चंदा लड़के से 4 साल बड़ी है।

Share this:

Latest Updates