– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

,

पश्चिम बंगाल की श्यामली सिंह का कमाल : ब्रेन ट्यूमर पर जीत हासिल कर मुंबई मैराथन में जीता कांस्य  

eca6837e 0b62 4743 b4cf 0e517b9ba64b

Share this:

Amazing work of Shamli Singh of West Bengal: Overcame brain tumor and won bronze in Mumbai Marathon, Mumbai news, Kolkata news, West Bengal news : ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रही पश्चिम बंगाल की श्यामली सिंह ने टाटा मुंबई मैराथन में तीसरा स्थान हासिल करने के साथ ही कांस्य पदक जीता है। श्यामली की कुछ साल पहले ही ह्यब्रेन ट्यूमर के लिए सर्जरी हुई थी। चार साल पहले श्यामली रेस के दौरान ही बीमार हो गयीं थीं तब जांच में वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित पायी गयीं थीं।  

वित्तीय संकट से जूझ रहा श्यामली सिंह का परिवार

उनके पति संतोष सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें काफी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी श्यामली अपने लक्ष्य पर डटी रहीं और अपने प्रदर्शन को उन्होंने बेहतर बनाया। संतोष ने कहा, उसकी सर्जरी के लिए मैंने विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी को संदेश दिया पर मुझे कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। श्यामली को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में कुछ समय लगा पर डॉक्टर लगातार उसकी सेहत पर नजर रखता रहा जिस कारण वह रेस में वापसी करने में सफल रही। सर्जरी करने वाले डॉक्टर को उसके फिर से दौड़ने का भरोसा था जो सही साबित हुआ। 

0c595797 d205 40af 8dd1 daf44d0bc894

Share this:




Related Updates


Latest Updates