Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह

गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह

Mumbai news : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से हुई। वंचित परिवारों से जुड़े 50 से अधिक जोड़े मुंबई से कोई 100 किलोमीटर दूर पालघर से आये थे। सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में किया गया। इस सामूहिक विवाह में वर व वधू पक्ष के करीब 800 लोग शरीक हुए। इस मौके पर अंबानी परिवार ने ऐसे कई सामूहिक विवाह करवाने का संकल्प लिया। सामूहिक विवाह के अवसर पर नीता अंबानी व मुकेश अंबानी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। नव विवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े:क्या आपने कभी सुना है कि रोटी के साथ खाएंगे सोना, नहीं तो अब जान लीजिए…

प्रत्येक जोड़े को आभूषण भेंट किये

अंबानी परिवार की ओर से प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी  के कई आभूषण भेंट किये। इसके अलावा, प्रत्येक दुल्हन को ‘स्त्रीधन’ के रूप में 1 लाख 1 हजार  रुपये का चेक भी दिया गया। प्रत्येक जोड़े को एक वर्ष के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिये गये, जिसमें 36 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिये आदि शामिल थे। सामूहिक विवाह में उपस्थित लोगों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन भी किया गया। शाम को हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति द्वारा पारंपरिक तरपा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

IMG 20240702 WA0007

अंबानी परिवार हर बड़े पारिवारिक कार्यक्रम की शुरुआत मानव सेवा से करता है

बताते चलें कि अंबानी परिवार हर बड़े पारिवारिक कार्यक्रम की शुरूआत मानव सेवा से करता है। पहले भी परिवार में शादियों के अवसर पर, अंबानी परिवार ने आस-पास के समुदायों और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर लोगों के लिए भोजन सेवा या अन्न सेवा चलायी थी।

IMG 20240702 WA0009

Share this:

Latest Updates