Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

AMERICA: पिता की बंदूक से खेल रहा था 3 साल का मासूम, गोली चली और इस तरह मां की जिंदगी…

AMERICA: पिता की बंदूक से खेल रहा था 3 साल का मासूम, गोली चली और इस तरह मां की जिंदगी…

America (अमेरका) के शिकागो में एक तीन साल के मासूम के हाथ से गोली चल गई और उससे उसकी मां की जान चली गई। AFP की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा पिता की बंदूक से खेल रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। गोली बच्चे की मां की गर्दन के पिछले हिस्से में लगी। उसके बाद उसे शिकागो के एक अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी 12 मार्च को हुई इस घटना की पुष्टि की है। शाम को यह दुर्घटना मिडवेस्टर्न शहर के एक उपनगर, डोल्टन में एक सुपरमार्केट की पार्किंग में हुई।

कार की पिछली सीट पर बैठा था बच्चा

बच्चा कार के पीछे बच्चे की सीट पर बैठा था, जिसके सामने उसके माता-पिता थे। इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते पिता की पिस्तौल पर हाथ रखने में कामयाब हो गया। स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉलिन्स ने एएफपी को बताया कि बच्चा कार के अंदर उससे खेलने लगा। इसी दौरान बच्चा ट्रिगर दबा बैठा।

बच्चे का पिता हिरासत में

बच्चे के Trigger दबाते ही गोली उसकी 22 वर्षीय मां डेजाह बेनेट की गर्दन (Neck) के पिछले हिस्से में लग गई। इसके बाद उसे शिकागो के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, कोलिन्स ने कहा कि बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या उनके पास कानूनी रूप से बंदूक है और क्या उन पर आरोप होना चाहिए।

Share this:

Latest Updates