Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दूसरी लड़की के साथ गर्लफ्रेंड ने देखा तो अपने बॉयफ्रेंड को ऐसी दी सजा कि रूह कांप जाए,कार से तब तक कुचलती रही…

दूसरी लड़की के साथ गर्लफ्रेंड ने देखा तो अपने बॉयफ्रेंड को ऐसी दी सजा कि रूह कांप जाए,कार से तब तक कुचलती रही…

America (अमेरिका)  के इंडियानापोलिस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की के साथ नजर आने पर अपने बॉयफ्रेंड को ऐसी सजा दी कि सुनकर रूह कांप जाए। वह अपने बॉयफ्रेंड को तब तक कार से कुचलती रही, जब तक उसकी आंखों के सामने उसकी मौत नहीं हो गई। बॉयफ्रेंड अपनी एक दूसरी दोस्त के साथ पब में गया था। शक होने पर आरोपी गर्लफ्रेंड भी उसका लाइव लोकेशन ट्रेस करती हुई वहां पहुंच गई। झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड ने युवक को कार से कुचल कर मार डाला।

लड़की को भी मारने की कोशिश 

पब में दूसरी लड़की के साथ दिख जाने के बाद 26 साल की आरोपी गर्लफ्रेंड काफी गुस्से में थी। उसने पब में ही शराब की बोतल से लड़की के सिर पर मारने की कोशिश की, लेकिन पब के स्टाफ ने उसे बचा लिया। घटना के बाद आरोपी गर्लफ्रेंड को मर्डर के चार्ज में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पार्किंग एरिया में चढ़ाई कार, जान लेने के बाद ही रुकी

पब में झगड़े के बाद आरोपी गर्लफ्रेंड गेलिन मॉरिस को पार्किंग एरिया में उसका बॉयफ्रेंड स्मिथ दिख गया। बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज में गेलिन ने यहीं उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। उसने तीन बार स्मिथ के ऊपर गाड़ी चढ़ाई और उतारी। जब उसे यकीन हो गया कि स्मित की मौत हो गई है,  तभी उसने गाड़ी रोकी।

Share this:

Latest Updates