Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भर गया पाप का घड़ा : 66 साल के इस शख्स ने की 78 शादियां, यौन शोषण के आरोप में काट रहा उम्र कैद की सजा…

भर गया पाप का घड़ा : 66 साल के इस शख्स ने की 78 शादियां, यौन शोषण के आरोप में काट रहा उम्र कैद की सजा…

भारतीय परंपरा में ऐसा विश्वास किया जाता है कि अपराध दिखता है तो कानून उसे सजा देता है। पाप दिखता नहीं है तो भगवान उसे सजा देता है, लेकिन पाप की सजा कानून भी देता है, आधुनिक युग की यह सच्चाई है। पाप का घड़ा धीरे-धीरे भरता है और जब भरता है तो फूट जाता है और सच्चाई जग जान जाता है। इसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाता है। अब अगर कोई शख्स 66 साल की उम्र में 78 शादियां कर ले तो किसी भी देश में यह किस कानून के अंतर्गत अपराध होगा, यह तो उस देश के मुताबिक ही तय होगा, लेकिन आज के समय में यह बड़ा अपराध है, यह तो सभी लोग मानेंगे। ऐसा ही एक मामला अमेरिका में आया है। यहां 66 साल के शख्स वॉरेन जेफ्स ने 78 शादियां की। आज वह यौन शोषण के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। वह दर्जनों छोटी बच्चियों के साथ यौन शोषण करने जैसे गंभीर मामलों में दोषी पाया गया है। इंटरनेशनल मीडिया की खबर के अनुसार एक समय ऐसा भी था, जब Warren की तूती बोलती थी। लोग उसे ईश्वर का दूत समझते थे। उसके एक इशारे पर कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते थे। 

विरासत में मिले चर्च को बना दिया अय्याशी का अड्डा 

वॉरेन जेफ्स अपना एक चर्च चलाता था। जो उसे पिता से विरासत में मिला था। धीरे-धीरे उसने चर्च को अय्याशी का अड्डा बना दिया। एक समय ऐसा भी था जब उसके आश्रम में 1 हजार तक लोग रहा करते थे। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चियों की होती थी। उसने ऑफिशियली 78 शादियां की थी। उसकी 25 पत्नियों की उम्र 12 साल से 17 साल तक थी। वॉरेन की सबसे बड़ी पत्नी की उम्र 66 साल थी।

65वीं बीवी ने खोला था पाप का राज

ब्रिएल की 18 साल की उम्र में 50 साल के वॉरेन के साथ शादी करा दी गई थी। वो इस ढोंगी गुरु की 65वीं पत्नी थीं। लेकिन बाद में किसी तरह वो इस नर्क से निकलने में कामयाब रहीं और उन्होंने वॉरेन के पाप का पर्दाफ़ाश किया। ‘द सन’ को दिए एक इंटरव्यू में ब्रिएल ने बताया कि अपने चर्च में वॉरेन 5 साल तक की छोटी बच्चियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया करता था।

जेल में कई बार कर चुका है सुसाइड की कोशिश

कभी अपना साम्राज्य चलाने वाला वॉरेन अब जेल की सलाखों के पीछे है। 2006 में उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया था। 2011 में उसे बच्चियों के यौन शोषण मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। जेल में वॉरेन कई बार सुसाइड की कोशिश कर चुका है। उसने फंदे से लटकने की कोशिश की थी। नाकाम रहने पर उसने खाना पीना छोड़ दिया था। लेकिन जेल में उसे फोर्स फीडिंग कराई गई।

Share this:

Latest Updates