Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

America : सूअर का दिल लगवाने वाले व्यक्ति की सर्जरी के दो महीने बाद मौत

America : सूअर का दिल लगवाने वाले व्यक्ति की सर्जरी के दो महीने बाद मौत

अमेरिका में सुअर का दिल लगवाने वाले व्यक्ति की दो माह बाद ही मौत हो गई। यह जानकारी सर्जरी करने वाले मैरीलैंड अस्पताल ने बुधवार को दी है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में डेविड बेनेट (57) को 7 जनवरी 2022 को ऑपरेशन कर उसे सुअर का दिल लगाया गया था। बेनेट के बेटे ने इस नई तरह के प्रयोग के लिए अस्पताल की तारीफ की थी और कहा था कि परिवार को उम्मीद है कि इससे अंगों की कमी को दूर करने के प्रयासों में मदद मिलेगी। सर्जरी के बाद उसके बेटे ने कहा था कि उसके पिता जानते हैं कि इस प्रयोग के सफल रहने की कोई गारंटी नहीं है।

दिन पहले से स्थिति बिगड़ने लगी थी

डॉक्टरों के अनुसार कई दिन पहले उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई थी और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। शुरू में बेनेट के शरीर में सुअर का हृदय काम कर रहा था और मैरीलैंड अस्पताल ने समय-समय पर ताजा जानकारी दी कि बेनेट धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले महीने अस्पताल ने उनका एक वीडियो जारी किया था जिसमें वह अपने फिजिकल थेरेपिस्ट के साथ काम करते हुए अस्पताल के बिस्तर से फुटबॉल का मैच देख रहे हैं।

Share this:

Latest Updates