Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमित शाह ने रांची में किया भव्य रोड शो

अमित शाह ने रांची में किया भव्य रोड शो

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update  : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची आये।  उन्होंने चुटिया राम मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तक रोड शो किया। इस दौरान उन पर जम कर फूल बरसाये गये। उनका यह रोड शो डेढ़ किलोमीटर लम्बा था। वह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार के निमित्त पहुंचे थे। उनकी गाड़ी पर साथ में संजय सेठ भी थे। इस दौरान गृह मंत्री को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। 

चुटिया मुख्य सड़क की दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गयी थी। लोगों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए जुटी थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात थे। अमित शाह यहां के लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को समर्थन देने के लिए अपील कर रहे थे। इस अवसर पर जुटी भीड़ का उत्साह देखते ही बन रहा था। रोड शो में गृह मंत्री शाह की गाड़ी के आगे लोक कलाकारों के स्तर से भी जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा था।

अमित शाह के स्वागत के लिए अलग-अलग मंच बनाये गये थे। रोड शो के दौरान उन पर फूलों की बारिश की गयी। लोग अपनी-अपनी छतों पर शाह की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। ढोल-नगाड़े के साथ महिलाओं की टोली पहुंची हुई थी। सड़क की दोनों तरफ भीड़ देखते ही बन रही थी। शाह ने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान रांची का मौसम भी सुहाना हो गया और हल्की बूंदा-बांदी भी हुई।

Share this:

Latest Updates