Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल भाजपा को दिया 35 लोस सीटों का टारगेट,  ममता सरकार को उखाड़ने का लक्ष्य

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल भाजपा को दिया 35 लोस सीटों का टारगेट,  ममता सरकार को उखाड़ने का लक्ष्य

Kolkata news, West Bengal news : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एकदिवसीय कोलकाता दौरे पर बंगाल भाजपा को कई बड़े टारगेट दिये हैं। उन्होंने राज्य की 42 में से 35 लोकसभा सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ काम करने को कहा है। इसके साथ ही 2026 के विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकता अधिनियम (सीएए) को हर हाल में लागू किया जायेगा। नेशनल लाइब्रेरी में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी इकाई के सदस्यों की बंद कमरे में बैठक को सम्बोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है। सीएए को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह देश का कानून है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें हासिल करेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

बैठक में शामिल एक नेता के मुताबिक अमित शाह ने कहा है कि अगले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करना है। भाजपा सरकार का मतलब घुसपैठ व गो तस्करी का अंत और सीएए के माध्यम से धार्मिक आधार पर सताये गये लोगों को नागरिकता प्रदान करना होगा।

Share this:

Latest Updates