Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमित शाह कल बिहार के मुजफ्फरपुर में करेंगे रैली, तैयारियों अंतिम चरण में

अमित शाह कल बिहार के मुजफ्फरपुर में करेंगे रैली, तैयारियों अंतिम चरण में

Patna news, Bihar news, Amit Shah, BJP raily Muzaffarpur : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच नवम्बर को बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ी रैली को सम्बोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अमित शाह की इस रैली को अहम माना जा रहा है। मुजफ्फरपुर के पताही स्थित हवाईअड्डे मैदान पर होनेवाली रैली की तैयारियां अंतिम चरण में है। पार्टी के राज्य स्तर के पदाधिकारियों के साथ 16 जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं को रैली की तैयारियों में लगाया गया है। अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता जी-जान से जुट गये हैं। इस रैली में दो लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 16 सितम्बर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे। एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं।

Share this:

Latest Updates