Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह कल रांची में विधानसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह कल रांची में विधानसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

Ranchi news : आगामी अक्टूबर-नवम्बर में सम्भावित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर केन्द्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा का लगातार दौरा हो रहा है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह कल (20 जुलाई) रांची पहुंच रहे हैं। वह विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

शाह भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने लिए धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान जायेंगे। यहां पर शाह भाजपा के 26 हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले झारखंड से चुनाव जीते सांसदों का अभिनंदन करेंगे। साथ ही, कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरेंगे। अमित शाह लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे। इसके बाद पुणे रवाना होंगे।

अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय भी जायेंगे। यहां पर वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनायेंगे। झारखंड के भाजपा नेताओं के अनुसार, देश में पहली बार किसी राज्य में इतनी विस्तृत कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इसमें प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष व सचिव हिस्सा लेंगे।

Share this:

Latest Updates