Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दोस्तों के साथ 11 वर्षीय लड़का खेल रहा था क्रिकेट, अचानक गेंद लगी प्राइवेट पार्ट में और… 

दोस्तों के साथ 11 वर्षीय लड़का खेल रहा था क्रिकेट, अचानक गेंद लगी प्राइवेट पार्ट में और… 

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, Pune top news, breaking news Maharashtra, An 11 year old boy was playing cricket with his friends, suddenly the ball hit his private part and…, Pune news : महाराष्ट्र के पुणे में क्रिकेट का खेल एक बच्चे की मौत का कारण बन गया। बच्चों को नहीं पता था कि क्रिकेट उसके लिए काल बन जाएगा। क्रिकेट खेलते समय लड़के के प्राइवेट पार्ट पर गेंद लग गई, जिस वजह से लड़के की मौत हो गई। यह घटना महाराष्ट्र अंतर्गत पुणे के लोहगांव इलाके की बताई जा रही है। मरने वाले लड़के की उम्र 11 वर्ष है। स्कूल में गर्मी की छुट्टियां होने के 11साल का लड़का अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। क्रिकेट खेलते समय अचानक गेंद लड़के के प्राइवेट पार्ट पर लगी और वह जमीन पर गिर गया। हालांकि कुछ देर बाद लड़का फिर अचानक से खड़ा हुआ, लेकिन उसे दर्द असहनीय हो गया और वह फिर से वापस जमीन पर गिर गया। लड़के के जमीन पर गिरते ही उसके दोस्त चिल्लाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने लड़के को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद लड़के को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एयरपोर्ट थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Share this:

Latest Updates