Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और बिना दूल्हे राजा के ही शादी के बंधन में बंध गई दुल्हनिया, इस प्रकार निभाई सभी तरह की रस्में…

… और बिना दूल्हे राजा के ही शादी के बंधन में बंध गई दुल्हनिया, इस प्रकार निभाई सभी तरह की रस्में…

Corona (कोरोना) वायरस की वजह से दुनिया में बहुत कुछ ऐसी घटनाएं देखने-सुनने को मिलीं, जिनकी हम कल्पना तक नहीं कर सकते थे। कोरोना बीमारी ने शादी को भी एक हद तक प्रभावित किया। बहुत शादियां रुक गईं। बहुत शादियां देर से हुईं और कुछ शादियां इस तरह हुईं, जिसके बारे में सुनकर हैरत होती है। इसी तरह का एक मामला देखने को मिला है कि कैसे बिना दूल्हे के ही शादी की सारी रस्में पूरी की गईं और दूल्हा दुल्हन शादी के बंधन में बंध गए। 

लोगों ने एंजॉय की पार्टी

आइए जानते हैं पहले घटना की पृष्ठभूमि।

यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण होगा, कुछ ऐसा ही एक कपल के साथ हुआ जो शादी के लिए बिल्कुल रेडी थे, लेकिन तभी दूल्हे को कोरोना हो गया। हालांकि, इसके बाद भी शादी के जश्न को नहीं रोका गया। शादी की सभी रस्में बिना दूल्हे के ही पूरी हुईं और लोगों ने पार्टी भी एन्जॉय की।

दूल्हा हो गया था कोरोना पॉजिटिव

अमांडा मिशेल और सैम ग्रीनबर्ग महामारी के कारण लंबी देरी के बाद शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार थे। शादी से कुछ दिन पहले, सैम को कोविड हो गया। उनके पास बस एक ही विकल्प बचा था और वह था शादी को फिर से स्थगित करना।  हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। सैम शादी की पार्टी में नहीं थे, लेकिन उनके कार्डबोर्ड कट-आउट ने पूरी शादी करवा दी।  सभी कार्यक्रम योजना के अनुसार हुए, लेकिन सैम इसका हिस्सा नहीं थे। इसके बदले उनका कार्डबोर्ड कट-आउट पार्टी का हिस्सा बन गया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे हजारों लोगों ने देखा पसंद किया और कमेंट भी किया।

Share this:

Latest Updates