Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BJP के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह से अश्लील चैटिंग करने का प्रयास, देर रात एक अज्ञात महिला ने…

BJP के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह से अश्लील चैटिंग करने का प्रयास, देर रात एक अज्ञात महिला ने…

Jharkhand Update News, Ranchi, BJP MLA CP Singh : झारखंड में कुछ कुछ अजीब घट रहा है। अभी राज्य के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता से जुड़े अश्लील वीडियो का मामला थमा भी नहीं था कि इस तरह के विषय में नया अगला एंगल सामने आ गया है। अब यह खबर मिल रही है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सीपी सिंह से अज्ञात महिला ने 24 अप्रैल की आधी रात के बाद अश्लील बातें करने की कोशिश की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी पूरी जानकारी

यह मामला सामने आने के बाद सीपी सिंह ने रांची पुलिस से सहयोग मांगा है। अपने आवास पर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को‌ रात के 1:15 बजे वे सोने की तैयारी में थे। इसी वक्त एक अनजान नंबर (+917408335243) से वाट्सएप पर फोन आया। फोन उठाने पर अगली तरफ से कोई महिला अश्लील बातें करने लगी। जब वह फोन काटने लगे तो दिखा कि महिला आपत्तिजनक स्थिति में थी। फोन काटने की कोशिश वे कर रहे थे, पर दिक्कत होने पर इसे ऑफ ही कर दिया। इसके बाद मोबाइल ऑन रहा उसे म्यूट में डाल दिया और सोने चले गए। इस मामले की जांच के लिए उन्होंने लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच का अनुरोध किया है।

मिस्ड कॉल रहने पर कॉल बैक करते हैं सीपी सिंह

सीपी सिंह ने बताया कि उनका फोन चौबीसों घंटे ऑन रहता है। मिस्ड कॉल रहने पर भी वे कॉल बैक करते हैं। शायद यही कारण है कि इसका फायदा अज्ञात महिला ने उठाने की कोशिश की है। बन्ना गुप्ता प्रकरण में वायरल अश्लील वीडियो के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को अपना काम करना चाहिए। सच और झूठ सामने आ जाएगा।

Share this:

Latest Updates