Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल में ईद से पहले प्राइवेट संस्था से मुसलमानों को जबरन दिलाया गया था 4800 का गिफ्ट?, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदेश…

बंगाल में ईद से पहले प्राइवेट संस्था से मुसलमानों को जबरन दिलाया गया था 4800 का गिफ्ट?, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदेश…

West Bengal (पश्चिम बंगाल) के पर्यटन विकास निगम का एक आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस आदेश में दावा है कि पश्चिम बंगाल पर्यटन विकास निगम ने प्राइवेट संस्था फ्रंटलाइन एक्स सर्विसमैन ब्यूरो को आदेश दिया था कि वो संविदा पर काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों को ईद से पहले 4800 रुपये का फेस्टिवल गिफ्ट दे। आदेश में साफ तौर पर लिखा है कि ये गिफ्ट सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम कर्मचारियों को ही दिया जाए। बताया जा रहा है कि ये फ्रंटलाइन एक्स सर्विसमेन ब्यूरो के कर्मचारी टूरिस्ट डेवलपमेंट ऑफिसर और टूरिस्ट सुपरवाइजर के तौर पर पश्चिम बंगाल पर्यटन विकास विभाग में काम करते हैं।

सिक्योरिटी एजेंसी चलाती है निजी संस्था

फ्रंटलाइन एक्स सर्विसमैन ब्यूरो एक निजी संस्था है जो पश्चिम बंगाल में सिक्योरिटी एजेंसी चलाती है। इंटरनेट पर सर्च करने पर पता चलता है कि ममता सरकार ने फ्रंटलाइन एक्स सर्विसमैन ब्योरो को राज्य में प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी चलाने का लाइसेंस दे रखा है। ये लाइसेंस गजेंद्र कुमार स्वेन और उनकी पत्नी मंजुलता स्वेन के नाम पर है। यही नहीं, ईद से पहले ममता सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया था। ममता सरकार ने आदेश जारी कर कहा था कि पिछले वित्त वर्ष 2021-22 के अनुसार 31 मार्च से पहले सभी सरकारी कर्मचारी जिनकी सैलरी 37 हजार रुपये से कम है उन्हें बोनस दिया जाएगा। ममता सरकार ने ये भी कहा था कि मुस्लिम कर्मचारियों को बोसन पहले मिलेगा। बाकी कर्मचारियों को दुर्गापूजा से पहले बोनस दिया जाएगा।

Share this:

Latest Updates