Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अनंत अंबानी बनते जा रहे धर्मवीर, अब इस मंदिर को दान में दिए पांच करोड़ रुपए 

अनंत अंबानी बनते जा रहे धर्मवीर, अब इस मंदिर को दान में दिए पांच करोड़ रुपए 

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : मुकेश अंबानी के सुपुत्र अनंत अंबानी अब धीरे-धीरे धर्मवीर बनते जा रहे हैं। उन्होंने रामनवमी के मौके पर देश के दो प्रमुख मंदिरों में ढाई- ढाई करोड़ रुपए दान में दिए हैं। विरल बयानी के पोस्ट के अनुसार अनंत अंबानी रामनवमी के मौके पर पुरी  जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उन्होंने इस मंदिर में 2.51 करोड़ रुपए की राशि दान की है। बताया जा रहा है कि मंदिर के लिए अनंत मंगलवार देर रात 10.30 बजे जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ वहां पहुंचे थे। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद वह असम रवाना हो गए थे। यहां उन्होंने कामाख्या देवी की दर्शन किए और यहां पर भी 2.51 करोड़ का दान दिया। हालांकि, अंबानी की ओर से कोई इस बाबत कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। 

केदारनाथ-बद्रीनाथ में भी दान कर चुके 5 करोड़

आपको बताते चलें कि अंबानी परिवार की ओर से दान पुण्य का काम कोई पहली बार नहीं किया गया है। इसके पहले भी यह परिवार नेक काम करता रहा है। इससे पहले मुकेश अंबानी ने केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर में 5 करोड़ रुपए दान किए थे। इसके पूर्व अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ की राशि दान की थी। वहीं अक्टूबर, 2020 में अनंत ने 5 करोड़ रुपए चार धाम देवस्थान मैनेजमेंट बोर्ड को भी दान में दिए थे। 

Share this:

Latest Updates