Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अनंत सिंह ने किया सरेंडर, बेऊर जेल भेजे गए

अनंत सिंह ने किया सरेंडर, बेऊर जेल भेजे गए

Patna news : बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मोकामा गैंगवार से जु़ड़े मामले में सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह शुक्रवार दोपहर को सरेंडर करने बाढ़ कोर्ट पहुंचे। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पुलिस पूर्व विधायक को लेकर पटना के बेऊर जेल पहुंची। इस केस में पुलिस सोनू सिंह समेत दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अनंत सिंह के खिलाफ पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव निवासी सोनू-मोनू की मां ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर सोनू-मोनू के घर पर फायरिंग का आरोप है। इसके अलावा पंचमहला थानेदार के बयान के आधार पर भी एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें अनंत सिंह पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

बता दें कि गांव में बुधवार दोपहर को अनंत सिंह और सोनू-मोनू के गैंग के बीच भिड़ंत्त हो गई थी, जिसमें कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। गोलीबारी के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। शुक्रवार को ही इस मामले में अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे पक्ष से सोनू सिंह को भी अरेस्ट किया गया। हालांकि, सोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह ने दावा किया कि उनके बेटे ने थाने में जाकर सरेंडर किया है।

Share this:

Latest Updates