Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और हावड़ा रेलवे स्टेशन पर सरेआम महिला को चाकू से गोद कर मार डाला, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

…और हावड़ा रेलवे स्टेशन पर सरेआम महिला को चाकू से गोद कर मार डाला, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, crime news, Kolkata news, Howrah railway station, West Bengal news :अवैध संबंध को लेकर हावड़ा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने महिला को सरेआम चाकू से गोदकर मार डाला। पूरी घटना हावड़ा रेलवे स्टेशन साउथ के प्लेटफॉम नंबर 23 की बताई जा रही है। दरअसल, मृतका का पति दवाई लेने बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। 

अब समझिए पूरी कहानी

उत्तर 24 परगना के गायघाटा के रहने वाले पति-पत्नी पिंटू और रिवु बिस्वास मुंबई के एक होटल में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान महाराष्ट्र का रहने वाला मुंगेश यादव से उनकी जान-पहचान हुई। आरोपी मुंगेश होटल में कुक था। उसने पूछताछ में बताया कि काम के दौरान रिवु के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। दो बच्चों की मां रिवू ने शादी करने का वादा किया था। दोनों एक दूसरे के करीब आए, फिर इसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि बात मौत पर आ गई।

10 लाख देने के बाद भी शादी से कर दिया मना 

पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने महिला को करीब 10 लाख रुपये दिये। इसके बाद रिवू ने अचानक शादी से मना कर दिया। आरोपी ने गुस्से में आकर हावड़ा स्टेशन के अंदर ही महिला पर चाकू से वार कर दिया। घटना की जांच के दौरान पुलिस को ये जानकारी मिली। मृतका के पति पिंटू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुंगेश को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह पिंटू, रिवू और मुंगेश प्लेटफार्म नंबर 23 पर पार्सल विभाग के पास चाय पी रहे थे। मुंगेश ने अचानक महिला के पति पिंटू को दवा खरीदने के लिए भेजा। आरोप है कि पिंटू की गैरमौजूदगी में आरोपी ने महिला पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान आस-पास के लोग ये देखकर हैरान रह गए। महिला को बचाने के लिए आस-पास मौजूद रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। तबतक आरोपी महिला पर कई वार कर चुका था। रेलवे पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर गोलाबाड़ी थाने की पुलिस को सौंप दिया। महिला को लेकर पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this:

Latest Updates