Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और सात फेरे पूरे होते ही ससुर ने दामाद पर तलवार से कर दिया हमला, आप भी जानिए मामला…

…और सात फेरे पूरे होते ही ससुर ने दामाद पर तलवार से कर दिया हमला, आप भी जानिए मामला…

Rajasthan News Update, Dungarpur, Dulhan Father Attacked Dulha By Sword : दुल्हन के पिता के मन में जो दुख था और उस दुख से जो आक्रोश उसके मन में उबल रहा था, वह बेटी की शादी के सात फेरे पूरे होते ही तलवार के माध्यम से सामने आ गया। मामला राजस्‍थान के डुंगरपुर का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक शादी हो रही थी। जैसे ही सात फेरे पूरे हुए, अचानक दुल्‍हन के बाप ने दूल्‍हे पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें दूल्‍हे सहित चार लोग घायल हो गए हैं। हमले की वजह बेटी के बाप का शादी से विरोध था। लड़की इस लड़के के साथ भाग गई थी। इस बात से पिता नाराज था। इसलिए शादी के बाद उसका आक्रोश फूट पड़ा। 

हमला होते ही मचा हड़कंप

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खडगदा गांव की यह घटना है। यहां के रहने वाले प्रभु यादव की बारात बरबोदनिया गांव में भावना के घर आई थी। जैसे ही बारात आई दुल्हन के परिवार के लोगो ने सभी का स्वागत किया। शादी के सात फेरे पूरे हुए तो दामाद को ससुर कालूराम अलग से एक जगह कमरे में ले गया। वहां दूल्हे चिराग यादव पर हमला कर दिया। हमला होते ही हड़कंप मच गया।

बेटी बीच में आई तो उस पर भी हमला

भावना भी बीच बचाव के लिए आई तो पिता ने उस पर हमला कर दिया। दूल्हे के भाई अनुराग और रोहित को भी चोटें आईं। घटना की सूचना पर ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद यहां घायलों को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में अभी तक दूल्हे पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं कराई गई है। बताया जाता है कि भावना दो महीने पहले दूल्हे चिराग के साथ भाग गई थी। कालूराम ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। 

Share this:

Latest Updates