Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और गोंडा के इस मंदिर में प्रवेश करते ही सारे दुख-दर्द हर लेती हैं मां भवानी, आप भी…

…और गोंडा के इस मंदिर में प्रवेश करते ही सारे दुख-दर्द हर लेती हैं मां भवानी, आप भी…

Gonda news, Maa Bhawani Gonda, UP news : जीवन है तो इसमें एक प्रकार की गति नहीं रहती है। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अगर आज आप मौज-मस्ती में हैं, तो कल दुख-दर्द का पहाड़ भी आप पर टूट सकता है। कभी-कभी ऐसी स्थिति आती है कि मनुष्य लाचार हो जाता है और ऐसी स्थिति में ईश्वरीय आस्था ही उसे बल प्रदान करती है। हमारे देश में ईश्वरीय आस्था के प्रति लोग प्रारंभ से ही विश्वास करते हैं। देश में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मां दुर्गा यानी मां भवानी का एक ऐसा मंदिर है, जहां प्रवेश करते ही सारे दुख-दर्द मां हर लेती हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का ऐसा विश्वास है। आइए, चलते हैं इसके बारे में कुछ जानने के लिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मंदिर पर सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ होती है।

IMG 20250115 WA0011

संतान प्राप्ति के लिए मिलता है फूल या फल

कहा जाता है कि इस मंदिर में मां दुर्गा साक्षात विराजमान है। यह मंदिर कोल्हमपुर दुर्गा मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां सभी धर्म के लोग आते हैं। चाहे हिंदू हों या मुस्लिम। प्रसाद चढ़ाते हैं और मां दुर्गा के आशीर्वाद से सारे कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है। किसी को भूत प्रेत या किसी को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही हो तो इस मंदिर पर मां के द्वारा पुष्प और फल दिया जाता है, जिससे संतान की प्राप्ति होती है।

IMG 20250115 WA0012

 काली भवानी व भैरव बाबा की प्रतिमा

आप इस मंदिर में जाइए तो आपको पता चलेगा कि कोल्हमपुर मंदिर परिसर में राम दरबार, राधा कृष्ण, काली भवानी, भैरव बाबा और शनि देव की प्रतिमा है। यहां पीपल का पेड़ स्वयं निकल आया और यह पेड़ अभी भी लगा हुआ है। इस मंदिर में जिले समेत पूरे भारत के भक्त आकर दर्शन करते हैं।

Share this:

Latest Updates