Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और क्रिकेटर ऋषभ पंत इस बॉलीवुड अभिनेत्री की हरकतों से परेशान होकर बरस पड़े, बोले- भगवान के वास्ते मेरा पीछा छोड़ दो मेरी बहन

…और क्रिकेटर ऋषभ पंत इस बॉलीवुड अभिनेत्री की हरकतों से परेशान होकर बरस पड़े, बोले- भगवान के वास्ते मेरा पीछा छोड़ दो मेरी बहन

टीम इंडिया के धुरंधर विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के निजी जीवन की बात करें तो बॉलीवुड की हॉट गर्ल मानी जाने वाली उर्वशी रौतेला के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने अपने और ऋषभ पंत के बीच हुए एक वाकया को सोशल मीडिया में शेयर किया है। उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आरपी ने उनसे मिलने के लिए कई कोशिश की। उर्वशी रौतेला के अनुसार ऋषभ पंत ने उन्हें 16 से 17 मिसकॉल किए थे।

उर्वशी ने कहा-पंत ने मुझे 16 से 17 मिस कॉल किए

उर्वशी रौतेला ने कहा कि जब मैं वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थीं, तब ‘मिस्टर RP’ मुझसे मिलने आए थे। वह  लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई थी बाद में मैंने अपना फोन देखा तो उसमें ऋषभ पंत के 16 से 17 मिसकॉल आई हुई थीं, लेकिन मैंने बाद में कहा कि जब आप मुंबई में आओगे, तब मिलेंगे और फिर हम माया नगरी मुंबई में मिले भी।  लेकिन तब तक मीडिया में सारी बातें आ चुकी थीं। उर्वशी के दिए गए बयान के बाद ऋषभ पंत अपना आपा खो बैठे और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर गुस्से का इजहार करते हुए करारा जवाब दिया।

न्यूज़ में बने रहने के लिए लोग झूठ बोल देते हैं

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के इस बयान के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मैसेज लिखा, ‘कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मजे के लिए झूठ बोल देते हैं, ताकि उन्हें अलग-अलग हेडलाइंस मिल सकें और वे न्यूज़ में सुर्खियां बटोर सकें। मुझे दुख होता है कि दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं जो अपनी पब्लिसिटी के लिए गलत बातें मीडिया को बता देते हैं। ऐसे लोगों को शर्म भी नहीं आती। ऋषभ ने उर्वशी रौतेला पर तंज कसते हुए लिखा, ‘मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है। ऋषभ पंत के इस करारा जवाब के बाद सोशल मीडिया में लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Share this:

Latest Updates