Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और बिजली बिल कम कराने ने के नाम पर JE ने किया दुष्कर्म, रात में 11 बजे…

… और बिजली बिल कम कराने ने के नाम पर JE ने किया दुष्कर्म, रात में 11 बजे…

Basti news, UP news : देश के किसी भी हिस्से में ऐसा करने वाले किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के बस्ती की। खबर है कि बिजली का बिल कम कराने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने अवर अभियंता रवींद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पटेल चौक के पास से जेई को पुलिस ने अरेस्ट किया।

पीड़िता ने जो बताया…

पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि अप्रैल में उसके घर का बिजली का बिल अधिक आ गया था। ठीक कराने के लिए वह गाऊखोर उप विद्युत केंद्र गई थी। वहां पर जेई से मुलाकात हुई। जेई ने बताया कि घर आकर मीटर चेक करेंगे। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर ले लिया। 26 मई की रात करीब 11 बजे जेई मीटर चेक करने पहुंचे। आरोप है कि मीटर चेक करने के बहाने घर के अंदर आया और कहा कि खुश कर दो, बिजली बिल पूरा माफ करा दूंगा। इसके बाद जेई ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर कई बार रेप किया। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this:

Latest Updates