Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और देखते ही देखते एक ही परिवार के आठ लोग गाड़ी समेत नदी में बह गये, चार लोगों के शव बरामद

…और देखते ही देखते एक ही परिवार के आठ लोग गाड़ी समेत नदी में बह गये, चार लोगों के शव बरामद

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। बैतूल जिले के गांव दातोरा का एक परिवार मंगलवार शाम को नागपुर-सावनेर हाईवे पर स्थित केलवद नदी में आई बाढ़ में स्कॉर्पियो सवारियों सुमेत बह गई। स्कॉर्पियो में आठ लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के लोग बताएं जा रहे हैं। 8 लोगों में से चार के शव बरामद कर लिये गए हैं, जबकि चार अन्य की खोजबीन की जा रही है। परिवार एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस मुलताई लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग

बता दें कि दातोरा निवासी मधुकर पाटिल परिवार के साथ महाराष्ट्र के नांदा में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम के उपरांत मंगलवार को मधुकर पाटिल परिवार सहित स्कार्पियो वाहन से मुलताई लौट रहे थे। इसी दौरान नागपुर-सावनेर हाईवे पर नांदा के आगे केलवद नदी की पुलिया पर बाढ़ का पानी आने से उनका परिवार स्कार्पियो सहित बह गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है। मृतकों में मधुकर पाटिल 55 वर्ष, उनकी पत्नी निर्मला पाटिल 45 वर्ष तथा उनकी पुत्री रोशनी चौकीकर 32 वर्ष के अलावा एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

पुल के ऊपर से बोल रहा था पानी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केलवद नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। इसके बावजूद ड्राइवर ने कार से पुलिया पार करने की कोशिश की। बीच पुल पर पहुंचने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया और कार बह गई। पानी में कार के दरवाजे नहीं खुले, जिसके कारण अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि केलवत थाना महाराष्ट्र के नंदा गौमुख गांव के पास आज नदी में आई बाढ़ में जीप (एमएच 31 सीपी 0299) बह गई। इसमें मुलताई के दातोरा गांव निवासी मधुकर पाटिल, उनकी पत्नी निर्मला पाटिल, बेटी रोशनी चौकीकर समेत अन्य तीन लोग सवार थे। नदीं में बाढ़ के दौरान जीप निकाली जा रही थी, लेकिन तभी बहाव में वह बह गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बैतूल जिले में मुलताई विकासखंड के एक ही परिवार के आठ लोगों के सावनेर नदी की पुलिया में बहने का समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

Share this:

Latest Updates