Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखिए कैसे स्टेज पर ही भोजपुरी गीत पर ठुमका लगाने लगे दूल्हे राजा…

… और देखिए कैसे स्टेज पर ही भोजपुरी गीत पर ठुमका लगाने लगे दूल्हे राजा…

Groom Dance On Bhojpuri Song Infront Of Bride, Really Too Entertaining : इंटरनेट की दुनिया में वायरल वीडियो की विविधता वाकई काबिले तारीफ है। मनोरंजक वीडियो लोग खूब दिखते हैं और अगर शादी संबंधी कोई खास किस्म का वीडियो हो, तब तो कोई बात ही नहीं।

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें घराती-बाराती नहीं, बल्कि दूल्हे राजा स्टेज पर जबरदस्त डांस से गर्दा उड़ाते नजर आ रहे हैं, इस दौरान दुल्हन का एक्सप्रेशन देखने लायक है।

इस तरह डांस का बुखार चढ़ गया दूल्हे पर

इस मजेदार वीडियो में दूल्हे को स्टेज पर मस्ती से झूमते देखा जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि, भोजपुरी गाना बजते ही दूल्हे पर डांस का बुखार चढ़ जाता है और भी वह अपने जबरदस्त से गर्दा उड़ा देता है। दूल्हे को इस तरह डांस करते देखकर दुल्हन की हंसी छूट पड़ती है।

45 सेकंड का है यह वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दूल्हा-दुल्हन का ये डांस वीडियो @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘दूल्हे की खुशी तो एकदम देखने लायक है। महज 45 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 28 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देख चुके लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘चेहरे पर पड़ी झुर्रियां बता रही हैं कि उसने इस दिन के लिए कितने पापड़ बेले हैं। खुश तो होगा ही।.श’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पंख कटने से पहले आखिरी बार फड़फड़ाता परिंदा।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मेकअप धोने के बाद खुशी देखने लायक होगी।

Share this:

Latest Updates