Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और अज्ञात शख्स सोने-चांदी से भरा बैग छोड़कर भागा, भाजपा विधायक के आवास के सामने हुई घटना

…और अज्ञात शख्स सोने-चांदी से भरा बैग छोड़कर भागा, भाजपा विधायक के आवास के सामने हुई घटना

यदि आपके पास सोने -चांदी से भरा बैग हो और आपसे कोई महज इतना पूछे की आप कहां से हो और कहां जा रहे हो तो क्या आप बिना जवाब दिए बैग छोड़कर भाग जाएंगे। ऐसा ही वाक्य मुंबई में भाजपा विधायक प्रसाद लाड़ के मुंबई स्थित आवास के पास रविवार को हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा विधायक प्रसाद के आवास के सामने रविवार की सुबह एक अनजान शख्स बैग लेकर जा रहा था। इस दौरान शक होने पर विधायक आवास के सुरक्षाबलों ने उस शख्स से सिर्फ इतना पूछा कि आप कहां से हो और कहां जा रहे हो। बस इसके बाद वह व्यक्ति बैग फेंक कर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। हालांकि विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने उसका कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह नहीं मिला।

बैंक खुला तो पुलिस और वहां मौजूद लोग रह गए दंग

इस मामले की जब भाजपा विधायक को जानकारी दी गई तो उन्होंने पुलिस को इस आशय की जानकारी दी। मुंबई पुलिस जल्दी ही घटनास्थल पर पहुंच गई। जब पुलिस ने बैग खोला तो वहां मौजूद लोगों के साथ -साथ पुलिस भी दंग रह गई। बैग में तीन और बैग रखे थे। एक में सोने के जेवरात। दूसरे में चांदी के जेवरात और तीसरे बैग में देवी देवताओं की मूर्तियां मिली। इस घटना से पुलिस भी हैरान है। वह यह नहीं समझ पा रही है कि इतना कीमती सामान बैग में होने के बाद भी वह व्यक्ति इसे फेंक कर क्यों भाग गया। पुलिस इसी बिंदु पर जांच में जुटी हुई है, लेकिन वह अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

देवेंद्र फडणवीस के करीबी हैं विधायक प्रसाद

आपको बता दें कि अभी हाल में ही हुए विधान परिषद चुनाव में भाजपा के विधायक प्रसाद लाड जीते हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। लाड को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस बाबत विधायक ने कहा कि आखिर कोई भी व्यक्ति ऐसा काम क्यों करेगा। इसमें जरूर कोई साजिश है। पुलिस को गंभीरता से इस मामले का अनुसंधान करना चाहिए। जिस युवक ने बैग फेंका है उसे पुलिस को ढूंढना चाहिए ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

Share this:

Latest Updates