Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और इस राज्यपाल ने फ्लाइट में निभाई डॉक्टर की भूमिका, बचा ली यात्री की जान

…और इस राज्यपाल ने फ्लाइट में निभाई डॉक्टर की भूमिका, बचा ली यात्री की जान

सोशल मीडिया पर तेलंगाना की राज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन चर्चा का विषय बन गई हैं। क्योंकि उन्होंने फ्लाइट में एक साथी यात्री तबीयत खराब हो जाने के बाद डॉक्टर की भूमिका निभा कर उसकी जान बचाई। राज्यपाल के इस कार्य की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। लोग उन्हें तरह-तरह की संज्ञा दे रहे हैं। कोई उन्हें सुपर हीरो बता रहा है तो कोई इस कार्य के लिए बधाई दे रहा है।

इस तरह से कि बीमार यात्री की मदद

दरअसल तेलंगाना की राज्यपाल शनिवार को हैदराबाद से फ्लाइट पकड़कर नई दिल्ली जा रही थीं। इस दौरान फ्लाइट में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। वह पसीने से तरबतर हो रहा था। उस यात्री की हालत देख फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस ने यात्रियों से पूछा कि क्या यहां कोई डॉक्टर है। क्योंकि एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई है। इतनी बात सुनने के बाद ही राज्यपाल अपनी सीट से खड़ी होकर एयर होस्टेस की ओर जाने लगीं। इसके बाद एयर होस्टेस उन्हें लेकर बीमार यात्री के पास पहुंच गई। बीमार यात्री की नब्ज पकड़ने के साथ ही राज्यपाल ने उनकी बीमारी पकड़ ली और कहा कि यात्री को अपच की शिकायत हुई है। जरूरी दवा देने के बाद डॉक्टर ने उन्हें पीठ के बल लिटा दिया। 15 मिनट के बाद यात्री आराम महसूस करने लगा और वह पूरी तरह से ठीक हो गया। 

इस घटना को लेकर राज्यपाल ने किया ट्वीट

गौरतलब है कि इस घटना की जानकारी खुद राज्यपाल ने  ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इलाज के बाद बीमार यात्री काफी खुश दिख रहा था।उन्होंने बताया कि हैदराबाद पहुंचने पर यात्री को व्हीलचेयर के सहारे हवाई अड्डे के मेडिकल बूथ तक पहुंचाया गया। सुंदरराजन ने समय पर सतर्कता दिखाने और सुविधा के लिए इंडिगो एयर होस्टेस और कर्मचारियों की सराहना की।

इंडिगो ने कहा- आप सुपरहीरो हैं

तेलंगाना की राज्यपाल द्वारा यात्री की मदद के बाद इंडिगो ने भी ट्वीट कर उनकी तारीफ की। इंडिगो ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि राज्यपाल हमारे साथ फ्लाइट में थीं। हम अपने सुपरहीरो को सलाम करते हैं और हमेशा उनके निस्वार्थ योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।

Share this:

Latest Updates