Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और साइकिल सवार इस शख्स को बीच सड़क पर स्टंट दिखाना पड़ गया भारी, टूट गई शरीर की हड्डी

…और साइकिल सवार इस शख्स को बीच सड़क पर स्टंट दिखाना पड़ गया भारी, टूट गई शरीर की हड्डी

कलाबाजी (स्टंट) दिखाना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन इसका भी समय और मानक होता है। स्टंट दिखाने के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। लेकिन इसकी परवाह किए बिना एक साइकिल सवार युवक बीच सड़क पर स्टंट दिखाने लगता है और वह हादसे का शिकार हो जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों के तरह तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। वायरल वीडियो में या दिख रहा है कि युवक बीच सड़क पर साइकिल पर सवार होकर खूब हिरोपंती दिखाते हुए स्टंट कर रहा है। इस बीच अचानक एक कार सड़क पर आ जाती है और साइकिल सवार युवक उससे टकरा जाता है। इससे वही वह बुरी तरह से घायल हो जाता है। इससे उसकी पैर और हाथ की हड्डी टूट जाती है और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। इस दुर्घटना के बाद युवक शायद ही स्टंट दिखा पाए।

सवा दो लाख लोग देख चुके हैं इस वीडियो को

सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके इस वीडियो को ट्विटर पर 1000 ways to die नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को सवा दो लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 3500 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ‌ इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, भाई मैंने आज से पहले ऐसा कुछ भी नहीं देखा था। इस तरह के और भी स्टंट वीडियोज अपने अकाउंट पर अपलोड करें। तुम बहुत जल्द ही पॉपुलर हो जाओगे। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है। बंदा बेवजह शक्तिमान बन रहा था।

Share this:

Latest Updates